बेटा!!

बेटा !

बहुत जल्दी ही घर में
बड़े हो जाते हैं ये बेटे
करतब करते करते
कर्तव्य समझने लगते !

मातु स्नेह दिख जाता
पिता को बता न पाते
पिता का देखते श्रम 
माता का तोड़ते भ्रम!

जल्द उठा बोझ भारी
चल पड़ते बिन सवारी
हस कर आंसू पी लेते
जल्दी बड़े होते ये बेटे !

#भारती_बिंदु

Comments

Popular posts from this blog

सुनो कान्हा !!

यादें !!

स्त्री बनाम पुरुष 🙏